NHM UP CHO Recruitment 2022 Online Form
NHM UP CHO भर्ती 2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (NHM UP) ने 5500 नर्स पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। यहाँ पायें विस्तृत जानकारी। इस भर्ती के लिये आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले भर्ती विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का ठीक से अवलोकन अवशय कर लेवें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (NHM UP) ने 2022-23 सत्र के लिए कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्स पाठ्यक्रम (CCHN) के अंतर्गत 04 महीने के प्रमाणपत्र के आधार पर होने वाली भर्ती के लिए 5500 नर्स पदों के लिए अधिसूचना जारी किया है। चयनित किये गए उम्मीदवारों को कोर्स पूरा करने के बाद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के रूप में भर्ती किया जाएगा।
वैसे उमीदवार जिनके पास बी एससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी एस सी नर्सिंग का सर्टिफिकेट है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है जहाँ आप 5500 नर्स पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
NHM UP CHO Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 09 अगस्त 2022
NHM UP CHO भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
कुल रिक्तियां – 5505
NHM UP CHO भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)-RNRM या B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी. से नर्सिंग होनी चाहिए।
NHM UP CHO Recruitment 2022 आयु सीमा:
35 वर्ष
NHM UP CHO भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

NHM UP CHO भर्ती 2022 आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए दो चरणों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
चरण – 1: पंजीकरण
चरण -2: आवेदन पत्र भरें।
इस जानकारी को शेयर जरूर करें ताकि किसी जरूरतमंद इसका लाभ ले सकें।